सुपौल : आवेदनों के त्वरित निष्पादन का एडीएम ने दिया निर्देश
सुपौल, जून 2 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मलाढ़ पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण अपर समाहर्ता (एडीएम) सच्चिदानंद सुमन ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। एडीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई। एडीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने और आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- आमजनों के आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.