सुपौल, फरवरी 4 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को बीडीओ डा. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आवास कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें आवास प्लस 2024 के माध्यम से सर्वेक्षित परिवारों के शत-प्रतिशत सत्यापन से संबंधित कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डिलीशन मॉड्यूल के लिए पंचायतवार तिथि भी निर्धारित की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि डिलीशन मॉड्यूल का सत्यापन करने से पूर्व कोशी पुनर्वास, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास से पूर्व में लाभान्वित परिवारों एवं पक्का मकान वाले परिवारों का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए तथा रिमांड के उपरांत सत्यापन कार्य में चेकर एवं मेकर आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेल्फ सर्वे एवं असिस्टेंट सर्वे वाले परिवारों का सत्यापन पूर्ण होने के...