सुपौल, सितम्बर 8 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को छातापुर और प्रतापगंज प्रखंड के विकास कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता उपविकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने की। बैठक में दोनों प्रखंडों में संचालित विभिन्न विभागों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक की महत्वपूर्ण बिंदु संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से योजनावार अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मनरेगा की विशेष रूप से समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत वृक्षारोपण समेत विभिन्न विकास एवं रोजगारपरक कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर काम पूरा ...