सुपौल, अगस्त 13 -- सुपौल, एक संवाददाता। संघ के आह्वान पर ग्रामीण आवास कर्मियों द्वारा दूसरे दिन गुरुवार को भी जीरो ऑफिस डे कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया। इस बाबत आवास कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने चेतावनी देते कहा कि गुरुवार को सरकार द्वारा राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ से वार्ता नहीं की जाती है तो आवास कर्मियों द्वारा शुक्रवार से आक्रोश मार्च व भिक्षाटन कार्यक्रम कर आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास कर्मियों द्वारा कार्य के प्रति निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के बाबजूद भी लंबित वेतन नहीं मिलना समझ से पड़े वाली बात है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानदेय भुगतान के लिए विभागीय स्तर पर अपेक्षित एवं प्रभावित करवाई नहीं होने के कारण आवास कर्मियों के समक्ष जीवन यापन की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें-...