सुपौल, फरवरी 12 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गुरुवार को आवारा कुत्ते के हमले में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भपटियाही में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में झिलाडुमरी पंचायत के माकैर गढ़िया गांव की रेखा देवी (35), सिमरी गांव के बिंदु कुमार (15), ढोली गांव के निलेश कुमार (20), चांदपीपर गांव की मंजू देवी (35) तथा मो. रियाज (8) शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर शरीर के विभिन्न हिस्सों में काट लिया। सीएचसी में डॉ. विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन दी। चिकित्सक ने बताया कि समय पर टीकाकरण से संक्रमण का खतरा कम होता है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.