सुपौल, मई 8 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने गुरुवार की शाम आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त मुरली गांव के वार्ड पांच निवासी प्रभाष यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भपटियाही थाना में आर्म्स एक्ट के मामले में कांड संख्या 150/25 दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.