सुपौल, मार्च 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब चयनित छात्र-छात्राएं 20 मार्च तक संबंधित निजी विद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी निजी स्कूलों को चयनित छात्रों का नामांकन शीघ्र लेने का निर्देश दिया है। बता दें जिले में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए 23 फरवरी को रेंडमाइजेशन द्वारा कुल 1177 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। इन बच्चों का नामांकन के लिए 10 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसके तहत जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों में लाभुक छात्रों का नामांकन कराया जाना था। लेकिन शत प्रतिशत चयनित छात्रों का नामांकन नहीं होने के कारण विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग न...