सुपौल, अप्रैल 7 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार बुलेट चालक ने रॉन्ग साइड से आकर दो बाइकों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि भापटीयाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड 4 निवासी सचिन कुमार अपनी बहन जयंती कुमारी को परीक्षा दिलवाने केएन डिग्री कॉलेज जा रहे थे। राघोपुर ओवरब्रिज पर पहुंचते ही रॉन्ग साइड से आ रहे एक बुलेट चालक ने उनकी बाइक बीआर 50 एजे 1970 को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में सचिन और जयंती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल जयंती कुमारी गर्भवती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलेट चालक ने सचिन और जयंती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.