सुपौल, अप्रैल 6 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार सोमवार को सुपौल पहुंचे, जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिला स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला परिषद, जिला विधि शाखा, जिला आपूर्ति शाखा तथा भू-अर्जन शाखा के कार्यों की समीक्षा कर सबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के समुचित संधारण और आम जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि आम लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकें। इसके बाद आयुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित लहटन सभागार में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.