भागलपुर, फरवरी 10 -- छातापुर, एक प्रतिनिध। छातापुर प्रखंड के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल एवं पनोरमा हॉस्पीटल पर मंगलवार को सुबह से आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। दोनों संस्थानों पर एक साथ पहूंची टीम में दिल्ली व पटना के कई अधिकारी सामिल बताये जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीम द्वारा संस्थान के दफ्तरों में दस्तावेजों की गहन जांच जारी है, आईटी की छापेमारी से संस्थान से जुडे लोगों में हड़कंप देखा जा रहा है। मिडिया के अंदर प्रवेश पर पुरी पांबदी लगा दी गई है, जिसके कारण छापेमारी से जुड़े कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक जांच का सिलसिला जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.