सुपौल, अप्रैल 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय के कृष्णापुरी वार्ड चार स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में गुरुवार को कोसी के तीनों सुपौल, सहरसा व मधेपुरा जिलों के माले नेता-कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता माले के कोशी जोन प्रभारी कॉमरेड बैद्यनाथ यादव ने की जबकि केंद्रीय पर्यवेक्षक भाकपा माले के पीबी सदस्य सह अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड धीरेंद्र झा ने अगुवाई की। मौके पर धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा लूट-झूठ, नफरत और हिंसा की राजनीति करने वाली पार्टी है। भाजपा आम मेहनतकशों का शोषण कर अडानी-अंबानी की तिजोरी भर रही है। भाजपा नीतीश के नाम पर बिहार में मिले जनादेश का अपमान करते हुए जबरन सत्ता पर काबिज हो गई है और जनविरोधी फैसलों के फरमान जारी कर जनता पर जुल्म ढाने का काम कर रही है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.