सुपौल, अगस्त 9 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत रविवार को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। तिरंगा थीम पर आयोजित कार्यशाला में स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यशाला में बच्चों ने कैनवास पर तिरंगे के रंगों के साथ देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां बनाईं। आयोजन की खासियत बच्चों द्वारा तैयार की गई मधुबनी पेंटिंग रही। मिथिला की पारंपरिक लोककला के माध्यम से बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों की बनाई चित्रकृतियों में प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : समाहरणालय से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कार्यशाला के दौरान बच्चों ...