सुपौल, मई 22 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र की दीनापट्टी पंचायत स्थित सखुआ वार्ड छह में गुरुवार की देर रात आपसी विवाद में पड़ोसी ने दूसरे के घर में आग लगा दी। घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी में घर का सारा सामान, अनाज, नगदी और जेवरात जलकर राख हो गए। घटना में दो लोग झुलसकर घायल हो गए हैं।

घटना का विवरण इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी रिंकु देवी पति देवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे उनके पड़ोसी शंकर ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सुभाष कुमार ठाकुर, सीता देवी, रंजन देवी और बबीता देवी ने पुराने विवाद के कारण उनके घर आए और अचानक आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग में रिंकू देवी के घर की दो चौंकी, दो गोदरेज, दो पलंग, दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल गेहूं, सोने चांदी के जेव...