सुपौल, जून 18 -- वीरपुर, एक संवाददाता। खरीफ महाअभियान 2026 के तहत बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को किसान कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) अमित कुमार, कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, राजीव रंजन, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मिथलेश कुमार क्रांति, सांसद प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार खेरवार, बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार मेहता तथा कृषि वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : आधुनिक खेती अपना किसान दोगुनी कर सकते आमदनीकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएओ अमित कुमार ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि...