सुपौल : आधी रात में आंधी के साथ बारिश व गरजे बादल
सुपौल, मई 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बुधवार की आधी रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी। दिनभर धूप-छांव और उमस भरी गर्मी के बाद देर रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश और तेज हवा से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। यह भी पढ़ें- सुपौल : आधी रात में आंधी के साथ बारिश व गरजे बादलसुबह का मौसम गुरुवार सुबह मौसम साफ हुआ और धूप निकलने के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी महसूस की गई। सांख्यिकी विभाग के अनुसार जिले में देर रात करीब 15.93 एमएम औसत बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और ठंडी हवा के कारण रात के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गुरुवार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.