सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में आधार कार्ड में सुधार को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में करीब 30 आधार सुधार केंद्र संचालित हैं, जहां प्रतिदिन हर केंद्र पर औसतन 20 से 25 लोग आधार अपडेट के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस हिसाब से रोजाना सैकड़ों आवेदन जमा हो रहे हैं, लेकिन निपटारा बेहद धीमी गति से हो रहा है। आधार में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर व पते में सुधार के लिए लोग महीनों से चक्कर काट रहे हैं। कई आवेदनों का निपटारा समय पर नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल आवेदनों के मुकाबले मात्र लगभग 50 से 60 प्रतिशत मामलों का ही निपटारा हो पा रहा है। शेष आवेदन तकनीकी कारणों, दस्तावेज सत्यापन और सर्वर समस्या के कारण लंबित हैं। कई आवेदकों का कहना है कि आवेदन करने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.