सुपौल, मार्च 23 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को समय पर किताबें उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 3.8 लाख छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है, ताकि सत्र के पहले दिन से ही पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर हाल में 31 मार्च तक सभी पुस्तकों को प्रखंड संसाधन केंद्र के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचा दिया जाए। विभाग ने यह भी कहा है कि वितरण प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की ओर से यह भी व्यवस्था की गई है कि बच्चों को केवल किताबें ही...