सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्याम परिवार की ओर से श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी स्थित श्याम शरणम में 29 व 30 जनवरी को दो दिवसीय श्री श्याम बसंत महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर शहर में भक्तिमय उत्साह का माहौल है। आयोजन की सफलता को लेकर श्री श्याम परिवार के सक्रिय सदस्य पिछले दो महीनों से लगातार तैयारी में जुटे हुए थे, जो बुधवार को पूरी कर ली गई है। महोत्सव के पहले दिन गुरुवार सुबह 7 बजे एक भव्य श्री श्याम बसंत निशान यात्रा श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी के प्रांगण से निकलेगी। यह यात्रा पटेल चौक समेत शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी। एक समान वेशभूषा में हजारों श्रद्धालु "जय श्री श्याम" का जयघोष करते हुए आस्था के प्रतीक निशान ध्वज के साथ नगर परिक्रमा करेंगे। कोलकाता से आए मेहुल नृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.