सुपौल, फरवरी 16 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मंगलवार से शुरू हो रही मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को लेकर जिलेभर में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 29,427 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुपौल अनुमंडल में 18, वीरपुर अनुमंडल में 11, त्रिवेणीगंज अनुमंडल में 6 और निर्मली अनुमंडल में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संग्राम सिंह ने सोमवार को मैट्रिक परीक्षा केंद्र की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षक को मैट्रिक परीक्षा के कदाचारमुक्त और सफल संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए। डीईओ ने पथरा मध्य विद्यालय, सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनपुर हाईस्कूल, सिसौनी मध्य विद्यालय सहित अन्य मैट्रिक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में परीक्षार्थी को...