सुपौल, अप्रैल 9 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉ. सेमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती सह अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के वार्ड 10 स्थित मुनि आश्रम में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सुपौल इकाई के तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व, उसके प्रसार और जनजागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही डॉ. हैनिमैन के योगदान को भी याद किया जाएगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य, होम्योपैथी प्रेमी तथा शहर के गणमान्य लोग भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.