सुपौल, मई 4 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन (पुर्जा कटाने) के लिए मरीजों से दो रुपये के बदले पांच रुपये लिये जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन व जिला पदाधिकारी के स्तर से सोमवार को कार्रवाई संभावित है।
कार्रवाई की तैयारी दरअसल, अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ नूतन वर्मा ने ज्ञापांक 394 दिनांक 27 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत पांच डाटा इंट्री ऑपरेटरों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। बकौल डीएस डॉ नूतन वर्मा सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने अपना जवाब उन्हें समर्पित कर दिया है। चूंकि सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा छुट्टी पर हैं और वह सोमवार को आएंगे। ऐसे में सिविल सर्जन के आने के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
मरीजों का विरोध गौरतलब है कि इलाज कराने को सदर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.