सुपौल, जनवरी 7 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पंचायत के दहगामा वार्ड नंबर 3 निवासी संतोष कुमार मेहता के आवासीय घर में देर रात में लगी आग से घर सहित लाखों का सामान खाक हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही अग्निशमन गाड़ी भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक नया घर बनाने के लिए घर में रखे 70 हजार नगदी, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, आभूषण, महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 5 लाख की क्षति हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में थाने एवं अंचलाधिकारी राघोप...