सुपौल : आईसीडीएस ऑफिस से घर लौट रही सेविका की हादसे में मौत
सुपौल, जून 22 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। आईसीडीएस कार्यालय से घर लौट रही एक आंगनबाड़ी सेविका की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सरायगढ़ थाना क्षेत्र के चिकनी गांव स्थित एनएच 27 पर सोमवार शाम करीब 5.30 बजे की है। उसकी पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र की परसामाधो पंचायत के आसनपुर कुपहा गांव के वार्ड छह निवासी भरत कुमार भारती की पत्नी सुनीता कुमारी (53 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका सुनीता कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या नौ की सेविका हैं। वह अपने पति भरत कुमार भारती के साथ बाइक पर सवार होकर एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) कार्यालय किशनपुर से अपने घर वापस लौट रही थी। इस बीच सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के पास एनएच 27 पर पीछे से दूसरे बाइक चालक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- सुपौल : आईसीडीएस ऑफिस से घर लौट रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.