सुपौल : आंबेडकर आवासीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय पिपरा का बुधवार को डीएम सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विद्यालय का वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास, मेस संचालन आवासित बच्चियों के कमरों का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चियों का वार्षिक परीक्षा चल रही थी। मेस के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को बच्चियों के कमरों एवं किचन की साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने एवं खाने की गुणवत्ता को समय-समय पर स्वयं खाकर जांच करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नामांकित एवं आवासित छात्राओं से बात कर उनकी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। बच्चियों ने जिला पदाधिकारी को पठन-पाठन एवं भोजन व्यवस्था संतोषजनक बतायी। विद्यालय में मेडिकल कैम्प आयोजित था, जिसमें डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.