सुपौल, अप्रैल 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में देर रात तेज हवा, गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। बुधवार सुबह से ही धूप-छांव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को उमस और ठंडक दोनों का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक जिले में आंधी और बारिश की संभावना जताई है जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मौसम के इस अचानक बदलाव से किसान खासे चिंतित हैं। खेतों में गेहूं समेत कई फसलें तैयार अवस्था में हैं और किसान कटाई की तैयारी में जुटे थे। ऐसे समय में आई आंधी और बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। तेज हवा के कारण फसल गिरने और दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र, राघोपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश रॉय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.