सुपौल : आंधी-बारिश में शहर से गांव तक ब्लैकआउट, दो घंटे अंधेरे में डूबा जिला
सुपौल, जून 29 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून की तेज दस्तक के साथ रविवार आधी रात आई आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रात करीब 12 बजे से दो बजे तक पूरा शहर ब्लैकआउट की चपेट में रहा। बिजली गुल होते ही लोग उमस और अंधेरे के बीच रात काटने को मजबूर हो गए। ठनका की तेज गड़गड़ाहट से बच्चों और बुजुर्गों में दहशत का माहौल बना रहा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी सोमवार सुबह से दोपहर तक लगातार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 89.76 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई। विलियम्स रोड, लोहिया चौक, सुपौल सिंहेश्वर रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया। कई मोहल्लों में नालियों का पानी सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.