सुपौल : आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों को फसल बचाने की सलाह
सुपौल, अप्रैल 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बदलते मौसम को लेकर किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 29 अप्रैल के बीच आंधी, तेज हवा, बिजली कड़कने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसलों, खासकर मक्का तथा आम-लीची के टिकोला को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की गति 12 से 24 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि परिपक्व गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य जल्द पूरा कर लें। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच उमस, आज और कल के लिए यलो अलर्ट कटाई सुबह या शाम के समय, जब हवा शांत हो, उसी दौरान करना बेहतर रहेगा। मड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.