सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। आईसीडीएस डीपीओ अंजू कुमारी द्वारा बुधवार को बाल विकास परियोजना के तहत 06 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र संख्या 34, 191, 192, 194, 197 एवं 199 का जायजा लिया गया, जहां सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी ने सभी सेविकाओं और सहायिकाओं को बच्चों को समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने तथा स्कूल पूर्व शिक्षा को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने 'पोषण भी, पढ़ाई भी' गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने, बच्चों की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही पोषक क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री वंदना योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.