सुपौल, मार्च 27 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल राघोपुर में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अस्पताल के मुख्य द्वार पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नगर पंचायत सिमराही का कचरा लदा एक ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया। इस घटना से अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जिससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब एक महिला मरीज को रेफरल अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। खराब ट्रैक्टर के कारण एम्बुलेंस को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया और मरीज को लगभग 15 मिनट तक डायल 102 एम्बुलेंस में ही अस्पताल परिसर के भीतर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल के सुरक्षाकर्मी खराब ट्रैक्टर को हटाने की जद्दोजहद में लगे रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.