सुपौल : अस्थायी डंपिंग जोन से हटने लगा कचरा, लोगों को राहत
सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड 26 इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप से नगर परिषद की ओर से अस्थायी कचरा डंपिंग की जगह मिट्टी भराई का कार्य शनिवार देर रात से ही शुरू कर दिया गया है। साथ नगर परिषद के कर्मचारियों ने वहां से कचरा उठाकर मल्हनी में चिह्नित जमीन पर डंप करना शुरू कर दिया है। इस बाबत नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव ने बताया कि अस्थायी कचरा डंपिंग जोन के समीप मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही कचरा भी उठवाया जा रहा है। जल्द ही वहां से सारा कचरा उठवाकर शिफ्ट करा दिया जाएगा। इससे लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब मल्हनी में कचरा डंपिंग जोन व कचरा प्रोसेसिंग यूनिट बनाने की दिशा में नगर परिषद जल्द ही पहल करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.