सुपौल, मई 29 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रही जुगाड़ गाड़ियां अब लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऐसे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के बावजूद जिले में इनका संचालन धड़ल्ले से जारी है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि प्रशासनिक स्तर पर न तो न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है और न ही इनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- नावों पर ओवरलोडिंग और अवैध परिचालन पर सख्त कार्रवाई होगीसड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा परिणामस्वरूप सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन और टैक्स के सड़कों पर दौड़ रहे इन वाहनो...