सुपौल, फरवरी 17 -- मरौना, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव मे अबैध रूप से संचालित हो रही एक दवा दुकान की शिकायत पर सोमवार को सीओ अभिजीत और औषधि निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, निर्भय कुमार, सरफराज आलम, पूजा कुमार और एकसाइज इस्पेक्टर राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस बाबत औषधि निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मो इस्माल के मकान में संचालित दवा दुकान में प्रतिबंधित कफ सिरप बिकने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आलोक में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। मधुबनी जिला के मधेपुर भीमपुर गांव निवासी हसमत अली अंसारी दुकान संचालित करता हुआ पाया गया। जांच के क्रम में दुकान और मकान मालिक के घर की तलाशी ली गईं। लेकिन प्रतिबंधित कफ सिरप नहीं मिला। दुकानदार हसमत से दुकान संचालन संबंधित कागजात की मांग की गई। दुकानदार ने कोई भी कागजात प्रस्तुत...