सुपौल, जनवरी 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर राघोपुर प्रखंड के सिमराही पंचायत स्थित राजेश खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में गोदाम में 38 बैग अवैध एचयूआरएल यूरिया मिला। 0टीम में सहायक निदेशक (शष्य) सुपौल और अन्य अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कृषि सामग्री की अवैध बिक्री रोकने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए की गई है। जब्त यूरिया को सुरक्षित रखा गया है और संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की जांचें नियमित रूप से की जाती रहेंगी ताकि जिले में अवैध यूरिया व्यापार पर लगाम लग सके और किसानों तक सही सामग्री समय पर पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.