सुपौल, अगस्त 13 -- वीरपुर एक संवाददाता। हैया धार में अवैध रूप से हो रहे बालू खनन के खिलाफ गुरुवार को एसडीएम वीरपुर विनय कुमार ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम की कार्रवाई से अवैध बालू खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खनन विभाग की अनुमति के बिना बालू का खनन या परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति अवैध खनन करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को भी अवैध खनन पर लगातार नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : राघोपुर में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब...