सुपौल, दिसम्बर 14 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत के गोपालपुर गांव में शनिवार की देर रात अलाव से लगी आग में दो परिवार के दो घर समेत करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालपुर गांव के वीरेंद्र यादव के घर में घुरा से अचानक आग लगने के कारण अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोस के रविंद्र यादव के भी एक फूस के घर जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर रविवार को सीओ धीरज कुमार, राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि आगलगी की घटना में पीड़ित परिवार वीरेंद्र यादव और रविंद्र यादव को पॉलीथिन शीट और तत्काल सहायता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.