सुपौल, जनवरी 28 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड दो मुस्लिम टोला में सोमवार गणतंत्र दिवस की शाम भीषण आग की घटना में 9 परिवार के 16 घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में 3 तीन लाख 70 हजार नगदी भी जल गई। जबकि एक गाय जलकर मर गई और दो झुलस गईं। वहीं डेढ दर्जन बकरियों के भी जलकर मरने की सूचना है। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अलाव से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है। घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही है। उस वक्त अधिकांश टोलावासी अपने अपने घर में ही थे। आग की लपटें टोला के पूरब बसे मो. सलाऊदीन के घर से उठती दिखी। तेज आग की लपटें देखते हीं लोग हल्ला मचाने लगे। जब तक लोग सचेत होते तब तक आग की तेज ज्वाला ने मुस्लीम समाज की घनी बस्ती के मो सलाऊदीन के तीन घर, मो आजाद के एक घर, मो मुर्तज़ा के दो घर, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.