सुपौल : अलग-अलग मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार
सुपौल, जून 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे कोर्ट वारंटी झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड 11 निवासी मो समील को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं भपटियाही थाना कांड संख्या 183 /25 के फरार अभियुक्त नरपतपट्टी गांव के वार्ड 6 निवासी सिकेन मुखिया को भी पुलिस ने कोढ़ली गांव से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.