सुपौल, मार्च 14 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिरजवा और लहरनियाँ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। मिरजवा गांव से पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ संतोष कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं लहरनियां गांव से 2.4 लीटर दिलवाले सोफिया शराब बरामद की गई, लेकिन वहां से आरोपी भाग निकला। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.