सुपौल, मई 12 -- सुपौल/राघोपुर, हिन्दुस्तान टीम। रेलवे बोर्ड ने अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इस नई रेल सेवा से बिहार के कोसी और सीमांचल इलाके के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर सुपौल, अररिया, मधुबनी और सीतामढ़ी क्षेत्र के यात्रियों को अब पंजाब और उत्तर बंगाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- मिथिला-सीमांचल को अमृत भारत की सौगात; टाइम-टेबल, स्टॉपेज जान लीजिए, टूरिज्म को बढ़ावानई ट्रेन का परिचालन रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी, जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से प्रत्येक शनिवार को खुलेगी। ट्रेन कई राज्यों के प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके संचालन को लेकर संबंधित रेल मंडलों को आवश्यक तै...