सुपौल : अमीर-ए-शरियत मौलाना अहमद फैसल रहमानी तीन को आएंगे छातापुर
सुपौल, मई 31 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। बिहार, झारखंड, यूपी व बंगाल समेत कई राज्यों के अमीर-ए-शरियत मौलाना अहमद फैसल रहमानी तीन जून को छातापुर आएंगे। इस बाबत कटहरा पंचायत के मुखिया साबिर कौसर ने बताया कि मौलाना रहमानी कटहरा पंचायत के वार्ड चार स्थित मदरसा इसलाहूल मुसलेमिन, मोहनपुर जाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी वहां तीन और चार जून को दो दिवसीय इसलाहे मुआशरा एवं तालिमी बेदारी कार्यक्रम में वह शिरकत करेंगे। मुखिया कौसर ने बताया कि जनाब फैसल रहमानी साहब बिहार, झारखंड, यूपी, बंगाल सहित कई राज्यों के अमीर-ए-शरियत हैं। धर्मावलंबियों में उनके प्रति काफी सम्मान है और उनकी बातों पर सभी अमल करते हैं।
यात्रा का उद्देश्य मुखिया के अनुसार समाज में आपसी मिल्लत और तालीम को बढ़ावा देना ही उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहता है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.