सुपौल, अप्रैल 3 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना से महज पांच सौ मीटर उत्तर सत्यदेव हाई स्कूल के सामने बीणा निवास में रह रहे पिपरा अंचल के अमीन से मिलने आए मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मौरा वार्ड 9 निवासी रूपेश कुमार रूपम की मोटरसाइकिल बीआर 50 यू 4183 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना बुधवार दोपहर की है। रूपेश प्राइवेट अमीन हैं। इस बाबत उन्होंने बताया कि पिपरा में वीणा आवास के सामने बाइक लगाकर अमीन से मिलने गये। एक घंटा बाद जब लौटे तो देखा बाइक गायब है। घटना को लेकर पिपरा थाना में आवेदन दिया है। थाना को दिये आवेदन में बताया है कि बाइक की डिक्की में आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुक, चेकबुक, गुनिया, प्रकाल पेड, फीता भी चोरों ने चोरी कर ली है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बाइक चोरी का आवेदन मिला है। सीसीटीवी फुटेज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.