सुपौल, मार्च 20 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के निर्देश पर जिले के अमीनों ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही 23 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देने की घोषणा की गई है। संघ के अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमीन संवर्ग की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे कर्मियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। प्रमुख मांगों में त्रिस्तरीय पदोन्नति व्यवस्था लागू करना, बिहार अमीन संवर्ग नियमावली-2025 के तहत पे लेवल-6 वेतनमान, गृह जिला या नजदीकी जिले में पदस्थापन, भूमि मापन कार्य के लिए जंजीर वाहकों की नियुक्ति तथा क्षेत्रीय कार्य के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.