सुपौल, मार्च 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। अमर शहीद जुब्बा सहनी जागरूकता मंच के तत्वावधान में 11 मार्च को शहर के पब्लिक लाइब्रेरी में अमर शहीद जुब्बा सहनी का 82वां शहादत दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंच के अध्यक्ष नितिश कुमार मुखिया ने बताया कि समारोह में जिले के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर शहीद जुब्बा सहनी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.