सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत जमीन के लिए पिपरा अंचल कार्यालय में उमड़ी भीड़
सुपौल, सितम्बर 28 -- पिपरा, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा-2 के तहत तीन डिसमिल जमीन देने की योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। सभी पंचायतों एवं प्रखंड मुख्यालयों में आवेदन लिए जाने की खबर मिलते ही सोमवार को पिपरा अंचल कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में दलित, महादलित एवं अतिपिछड़ा समुदाय के लोगों का जमावड़ा लग गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सकरा अंचल कार्यालय पर भूमिहीनों ने किया प्रदर्शनआवेदन की प्रक्रिया सुबह से ही अंचल कार्यालय परिसर में भूमिहीन परिवारों की लंबी कतारें देखी गई। लोग अपने-अपने आवेदन के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और जमीन प्राप्त करने की उम्मीद में आवेदन जमा किए। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.