सुपौल : अभियान के तहत टीएएस-1 कार्यक्रम का किया निरीक्षण
सुपौल, मई 27 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। छातापुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय राजवाड़ा उर्दू में जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत टीएएस-1 कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में संक्रमण की स्थिति का आकलन करना एवं टीएएस-1 गतिविधि का सफल संचालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जांच कार्य पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीएचएम, एएनएम, सीएचओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीएएस -1 गतिविधि की तैयारियों, बच्चों के सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया एवं समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- सुपौल :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.