सुपौल : अब रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, मोबाइल पर मिलेगी डीड की डिजिटल कॉपी
सुपौल, जुलाई 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जमीन और मकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। निबंधन विभाग इसी महीने से पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू करेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री में कागजी दस्तावेजों का इस्तेमाल लगभग समाप्त हो जाएगा। सबसे बड़ी सुविधा यह होगी कि रजिस्ट्री पूरी होते ही डीड की डिजिटल कॉपी (पीडीएफ) का लिंक सीधे क्रेता और विक्रेता के मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। इससे मूल दस्तावेज की हार्ड कॉपी के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने और इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नई प्रणाली के लाभ नई प्रणाली में अलग से विषय या 'मजमून' लिखवाने की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी। ई-निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरते ही सॉफ्टवेयर स्वत: डीड का प्रारूप तैयार कर देगा। इसके बाद पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.