सुपौल, मई 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अब इंसानों की तरह मवेशियों की भी डिजिटल पहचान बनाई जाएगी। राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन (एनडीएलएम) के तहत गाय, भैंस, बकरी समेत सभी पालतू पशुओं का डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाएगा। प्रत्येक पशु को आधार कार्ड की तर्ज पर 12 अंकों का यूनिक आईडी नंबर मिलेगा। इसके जरिए एक क्लिक पर पशु की पूरी जानकारी कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- जिले भर में आज से फार्मर रजिस्ट्री अभियान होगा शुरूयोजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर समितियों का गठन कर लिया गया है। जल्द इस अभियान को तेजी से लागू करने, डेटा संग्रह और पशुपालकों को योजना से जोड़ने को लेकर रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद प्रखंड स्तर पर भी अभियान शुरू होगा। पशुपालन विभाग ने इसक...