सुपौल, अप्रैल 3 -- सुपौल,कार्यालय संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच संभावित युद्ध को लेकर तेल संकट की अफवाहों के बीच जिले में प्रशासन अलर्ट हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीएम सावन कुमार ने बताया कि भीमनगर स्थित एक पेट्रोल पंप से गैलन के माध्यम से तेल की कालाबजारी की शिकायत मिली थी। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी तेल की कालाबाजारी की सूचना प्राप्त हुई है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पंप संचालकों को गैलन में तेल बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि यह कदम आम लोगों को हो रही परेशानी और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। साथ ही उन्होंने पंप संचालकों से अपील की है कि यदि किसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.