सुपौल : अपहरण मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
सुपौल, जून 13 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की रतौली पंचायत स्थित वार्ड 10 से अपहरण मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया रतौली वार्ड 10 निवासी सुनीता देवी ने बीते 7 जून को अपनी बेटी का अपहरण किये जाने को लेकर लिखित आवेदन दिया था आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया और शनिवार को अपहृता को बरामद कर आरोपी युवक रिकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद लड़की को भी बयान के लिए न्यायालय भेजा गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.