सुपौल, अप्रैल 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के चकडुमरिया वार्ड 1 अप्रैल से लापता 25 वर्षीय युवक मो. वाजिद अली की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ब्लैकमेलिंग और अवैध लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश कामत सहित हत्या में शामिल उसके सहयोगी रहे उसके बहनाई चंदन कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा मंगलवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शरथ आरएस ने प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि चकडुमरिया वार्ड 10 निवासी वाजिद अली 1 अप्रैल को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कांड संख्या-249/26 दर्ज कर जांच शुरू की...